दमोह। श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देश पर थाना मगरोन अंतर्गत हुई लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम द्वारा 24 घंटे से कम समय में ही 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 11.11.2024 को थाना मगरोन में फरियादी प्रकाशचंद जैन द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि वह दिनांक 11.11.2024 को अपनी पिकअप वाहन के MP 15 G 5018 से 72 बोरी मक्का बेचने अपने ड्राइवर दुर्गेश लोधी के साथ दमोह गया था। दमोह में कपिल ट्रेडर्स की आढत में मक्का बेची जिसकी रकम 76,895 रुपये तथा दिनांक 08.11.2024 को बेचे हुए गेहूं की रकम 40,833 रुपये कुल रकम 1,17,728 रुपये लेकर घरेलु सामग्री खरीदने उपरांत शेष बचे रुपये 1,01,000 रुपये लेकर वापिस आ रहा था। मगरोन बस स्टेण्ड पर मेने अपने चचेरे भाई प्रमोद को बुलाकर घरेलू सामग्री दी तभी ड्राइवर दुर्गेश के पास एक अज्ञात लड़का आया। ड्राइवर दुर्गेश व उसके साथी नें से पैसों का थैला जबरन छीन लिया व विरोध करने पर मारने दौडे और धक्का देकर नाले की तरफ भाग गए।
उक्त घटना की सूचना पर थाना मगरोन में अपराध क्रमांक 213/24 धारा 309 (4) बीएनएस का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश पतारशी की गई जिसमे 24 घंटे की अंदर ही लूट के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की रकम व घटना में प्रयुक्त दोनों आरोपियों के स्मार्टफोन जप्त किए गए। आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों को हटा जेल न्यायिक हिरासत पर भेजा गया।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..