मुनिश्री सुब्रत सागर जी के सानिध्य में सिध्द चक्र विधान के पांचवें दिन 512 अर्घ्य समर्पित हुए..

Spread the love


मुनिश्री सुब्रत सागर जी के सानिध्य में सिध्द चक्र विधान के पांचवें दिन 512 अर्घ्य समर्पित हुए
दमोह
। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर धर्म शाला में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आशीर्वाद से मुनि श्री सुब्रत सागर जी महाराज के सानिध्य में श्री सिध्द चक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्ति भाव के साथ चल रहा है। विधान के पांचवें दिन मुनिश्री के निर्देशन में ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया ने 512 अर्घ्य समर्पित करवाये। श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के पांचवें दिन सुबह श्री जी के अभिषेक शांति धारा पूजन के पश्चात विधान पूजन प्रारंभ हुआ। जिसमें 11 बजे तक भक्ति भाव के साथ विधान के महापात्राओं के साथ इंद्र इंद्राणियों के द्वारा 512 अर्घ्य समर्पित किए गए। बुधवार को 1028 अर्घ्य समर्पित किए जाएंगे वही गुरुवार को विश्व शांति महायज्ञ के बाद श्री जी की शोभा यात्रा के पश्चात विधान का समापन होगा। मंगलवार को विधान अवसर पर वैशाली नगर मंदिर बड़े मंदिर एवं नन्हे मंदिर महिला मंडल के द्वारा भक्ति भाव के साथ द्रव्य पूजन सामग्री विधान के लिए प्रदान की गई। इस अवसर पर भोपाल में होने वाले जैन युवक युवती परिचय सम्मेलन की पत्रिका संजोग का लोकार्पण अरविंद इटोरिया के द्वारा किया गया। वही समाज के प्रमुख जनो के द्वारा मुनी को शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त किया गया। विधान में शामिल सभी लोगों के बुधवार को भोजन की व्यवस्था महेश बड़कुल के द्वारा किए जाने की घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोगों की मौजूदगी रही।

About The Author

You may have missed