दमोह। दिनाँक 25.11.24 की रात्री करीब 08.30 बजे राधिका पैलेस जबलपुरनाका थाना दमोह देहात मे चल रहे सेठ परिवार के सगाई समारोह के दौरान कुछ अज्ञात लोग एक लाल रंग के ट्रॉली बैग जिसमे जेबरात रखे हुये थे, जो कीमती करीब 50 लाख के थे को सातिराना अंदाज मे चोरी कर भाग गये।
पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना दमोह देहात की टीम, चौकी प्रभारी जबलपुरनाका , जिले की सायबर टीमे, जिले की सीसीटीव्ही टीमे तत्काल मौके पर पहुंची। जिले का मुखबिर तंत्र एवं आसपास के सरहदी जिलो से घटना कारित करने वाले सातिर चोरो के संबंध मे उनके हुलिया, पहनावा, एवं अन्य जानकारिया सांझा की गयी। घटना कारित करने वाले सातिर दो चोरो को दमोह पुलिस द्वारा घटना कारित करने के महज डेढ से दो घण्टे के अंदर दबोच लिया गया, जिनके द्वारा बताया गया कि इनका एक अन्य साथी घटना कारित कर फरार हो गया है एवं एक अन्य साथी रोड एक्सीडेंट मे घायल हुआ है। चोरी किया गये समस्त जेबरात जो करीबन 50 लाख रूपये के थे बरामद किये गये।
उक्त कार्यवाही के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी कर्मचारियो को उचित इनाम दिया जावेगा।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..