व्यवस्थित रूप से तीर्थ यात्री ट्रेन से जायें किसी को कोई दिक्कत, तकलीफ ना हो-राज्यमंत्री लोधी
तीर्थ यात्रा संबंधी समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश
दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में तीर्थ यात्रा से संबंधित बैठक लेकर समीक्षा की। इस अवसर पर विधायक हटा उमादेवी खटीक, अपर कलेक्टर मीना मसराम, संयुक्त कलेक्टर अविनाश रावत, डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह, लोक सेवा प्रबंधक चक्रेश पटैल, ईगर्वेनेंश मैनेजर महेश अग्रवाल, लालचंद खटीक मौजूद थे।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने बैठक में कहा दमोह जिले से मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की ट्रेन अयोध्या और काशी के लिए रवाना हुई है, अभी दो ट्रेन और जायेंगी, एक कामाख्या देवी मंदिर और एक द्वारकाधीश, इन दो जगहों पर ट्रेन जाने वाली है। यात्रियों को ट्रेनों में कोई दिक्कत ना हो तकलीफ ना हो, नियमानुसार उनका चयन होकर यात्री तीर्थ यात्रा पर जा सके इसकी व्यवस्था सुनिश्चित हो। बैठक में उन्होंने कौन-कौन लोग तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं उनकी जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने कहा प्रयास किये जायें की हर विधानसभा से बराबर-बराबर लोग जायें, ताकि किसी को ऐसा ना लगे कि हमारे विधानसभा के साथ नाइंसाफी हो रही है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने तीर्थ यात्रा से संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थित रूप से तीर्थ यात्री ट्रेन से जायें किसी को कोई दिक्कत, तकलीफ ना हो।


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..