प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज पथरिया आयेंगे होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल..
दमोह : प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज 06 दिसम्बर को प्रात: 11 बजे पथरिया आयेंगे और अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। आप दोपहर 02 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पथरिया में रोगी कल्याण समिति की बैठक लेंगे। राज्यमंत्री श्री पटेल शाम 04 बजे ग्राम बोतराई आयेंगे और संभाग स्तरीय व्हालीवॉल टूर्नामेंट का शुभांरभ करेंगे। श्री पटेल वार्ड क्रं. 15 पथरिया में शाम 05 बजे नव चण्डी एवं नव कुण्डीय महाकाली महायज्ञ में शामिल होगें। आप रात्रि 07:30 बजे दमोह आयेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।


More Stories
दमोह से कामाख्या के लिए रवाना हुई स्पेशल ट्रेन, 460 श्रद्धालु तीर्थ यात्रा पर रवाना..
उद्योग विभाग के पीछे कच्ची शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, जलती भट्ठियां मिलीं, बड़ी मात्रा में लहान नष्ट..
सत्ता में रहकर शासन के खिलाफ बोलना साहस की बात, भ्रष्टाचार उजागर करें पूर्व मंत्री-विधायक : नितिन मिश्रा..