दमोह। ग्राम पंचायत चोपरा खुर्द में स्थापित नल-जल योजना का संचालन संधारण का कार्य अब शासन की मंशानुसार महिला स्वा-सहायता समूह के द्वारा सम्पादित किया जायेगा. उक्त सम्बन्ध में पिछले 2-3 माह से पीएचई जलनिगम व ग्राम पंचायत के द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे थे, जिनके फलस्वरूप एन आर एल एम से संपर्क किया गया व वर्षा स्वा-सहायता समूह से चर्चा कर 2-3 बैठक उपरान्त अनुबंध सम्पादित किया गया। कि ग्राम में संचालित योजना की राजस्व बसूली का कार्य जिसमे सुरक्षा निधि के 2000 रूपये व मासिक जलकर के 100 रूपये एकत्रित किया जाना हैं, अभी शुल्क वसूली नहीं हो पा रही थी , इस सम्बन्ध में रविवार को ग्राम पंचायत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पीएचई के जिला समन्वयक ओमप्रकाश सरैया, डॉ मनोज राज सी पी मैनेजर, राजेंद्र उपाध्याय प्रबंधक एन आर एल एम , सरपंच जयपाल यादव , सचिव राजकुमार यादव समूह सदस्य आदि लोग उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत आम चोपड़ा – वसूली को लेकर बैठक संपन्..


More Stories
पुलिस स्मृति दिवस पर वीर शहीदों को नमन, दमोह पुलिस लाइन में गूंजा श्रद्धांजलि का संदेश..
पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, जनप्रतिनिधियों ने दिया शक्ति के साथ विवेक का संदेश..
जटाशंकर में विहिप-बजरंग दल का जिला स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम संपन्न..