सीएमओ द्वारा सार्वजनिक बयानबाजी और आरोप लगाने पर पार्षद दल ने सकल हिन्दू समाज के साथ सौंपा ज्ञापन
दमोह: गुरुवार को सकल हिंदू समाज एवं भाजपा पार्षद दल ने कलेक्टर दमोह के नाम एक ज्ञापन सोपा जिसमें पिछले दिनों हुई घटना के संदर्भ में नगर पालिका अधिकारी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बयान बाजी की गई उसको लेकर कलेक्टर महोदय के समक्ष ज्ञापन सोपा सकल हिंदू समाज के युवा जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार ने बताया कि धार्मिक ध्वज हटाए जाने के मामले में जांच कमेटी गठन होने के पश्चात किसी भी तरह की बयान बाजी ना करने के लिए कलेक्टर महोदय द्वारा दोनों पक्षों से कहा गया था। ताकि त्यौहार के समय किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था बाधित न हो लेकिन मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना करते हुए अपने ऑफिस में मीडिया के सामने घटना के संबंध में बयान बाजी की जो की जांच प्रक्रिया में हस्तक्षेप माना जावेगी
वहीं दूसरी और नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष के साथ एक ज्ञापन पार्षद दल ने भी सौंपा जिसमें मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के बारे में यह कहा कि मेरा मुंह काला करने में नगर पालिका कर्मचारी एवं पार्षदों की साजिश है पार्षदों ने ज्ञापन देकर कलेक्टर महोदय से मांग की है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा यह जो आरोप पार्षदों पर लगाए जा रहे उन पार्षदों के नाम बताएं साथ ही तथ्य प्रस्तुत करें अगर 3 दिवस के भीतर मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए तो हम पार्षद अग्रिम कार्यवाही के लिए बाध्य होंगे।


More Stories
पहले वीडियो पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, अब सफाई ठेका कंपनी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग..
पितरों के निमित्त 20 वर्षों से अखंड भागवत कथा की परंपरा, मारूताल में कृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु..
जंगल में भैंस लेने गए युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, गोली चलाने का भी आरोप..