कीर्ति स्तंभ चौराहे पर भव्य दहीहंडी महोत्सव, बाल गोविंदाओं से लेकर बड़ों ने दिखाया उत्साह..
दहीहंडी फोड़कर पं. प्रशांत शुक्ला ‘मोनू’ बने दमोह के गोविंदा, बाल वर्ग में 7 वर्षीय उज्ज्वल ने फोड़ी मटकी..
दमोह। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी चंद्रशेखर स्मृति मंच के तत्वावधान में स्थानीय कीर्ति स्तंभ चौराहे पर दहीहंडी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न हुआ। प्रथम चरण में बाल कलाकारों ने दहीहंडी फोड़ी, जबकि दूसरे चरण में वयस्क कृष्ण भक्तों ने पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आनंद विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल एवं विधायक जयंत मलैया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के प्रतिनिधि एवं कृष्णभाव फाउंडेशन के निर्देशक सत्येंद्र सिंह लोधी तथा भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने की। विशेष अतिथियों में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ. अरुणा उज्जैनकर, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पंडित मुकेश पांडे, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष हेमंत छाबड़ा, अभितेंद्र रामसहाय राय, सतीश तिवारी, अमर सिंह राजपूत, मनीष पुष्पराज शर्मा हटा, हास्य कवि बीएम दुबे, जटाशंकर धाम के महंत मोनू पाठक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुधीर विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री लखन पटेल ने मटकी फोड़ने के प्रयास के साथ किया। इसके बाद भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे ने सांकेतिक मटकी फोड़ी। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, प्रतिभागी, बच्चे और नगरवासी मौजूद रहे। पूरा वातावरण भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, संगीत और उत्साह से सराबोर नजर आया।
7 वर्षीय उज्ज्वल ने फोड़ी मटकी..
बाल वर्ग की प्रतियोगिता में 7 वर्षीय उज्ज्वल ने मटकी फोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें समिति की ओर से 1100 रुपये नगद पुरस्कार एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया गया। वहीं वयस्क वर्ग में पं. प्रशांत शुक्ला ‘मोनू’ ने मटकी फोड़कर ‘दमोह के गोविंदा’ का अलंकरण प्राप्त किया। समिति सदस्य राजा असाटी की ओर से उन्हें 5100 रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही समिति द्वारा प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं राजभोग खिलाकर उनका अभिनंदन किया गया।
भजन और झांकियां बनीं आकर्षण..
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कान्हा म्यूजिकल ग्रुप के संचालक कृष्ण कुमार चौबे, विधान चौबे, बबीता चौबे, शक्ति सहित अन्य भजन कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सागर के यशी झांकी आर्ट्स ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत मयूर नृत्य, रास एवं भव्य झांकियां भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं।
आयोजन में 51 किलो केसर दूध, 51 किलो स्वादिष्ट खिचड़ी और 51 किलो दही पंचामृत राजभोग का प्रसाद वितरित किया गया। पंडित सुनील गौतम द्वारा स्कूली बच्चों एवं अन्य बच्चों को बिस्किट और कॉफी का वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक आशीष तंतुवाय ने किया, जबकि आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित दिनेश प्यासी के नेतृत्व में व्यवस्थाएं संभाली गईं। कार्यक्रम रात करीब 9 बजे तक चला। इस दौरान सामाजिक, धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों, विद्यालय परिवार, अभिभावकों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। समिति की ओर से अतिथियों, गणमान्य नागरिकों, प्रतिभागियों एवं बाल स्वरूपों का सम्मान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में समिति के उपाध्यक्ष शशिकांत शशि, प्रकाश गुड्डा पटेल, अभिषेक सिंह राजपूत मोनू, गजेन्द्र चौधरी, वीरू पटेल, गौरव गोलू सोनी, विक्की यादव, दीपक चौरसिया, आशुतोष पिंटू नेमा, सत्यम नेमा, सौरभ सोनी, गुड्डा पटेल, वीरू चक्रवर्ती, गजेन्द्र गज्जू वर्मन, अक्षय दीक्षित, गगन गुप्ता, गोलू नेमा, नीलेश राठौर, ब्रजेश नेमा, सुमित नेमा, मोनू रावत सहित समस्त मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में आभार संयोजक आशीष तंतुवाय कबीर ने व्यक्त किया।


More Stories
हटा पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार..
नवागत आईजी इरशाद वली का दमोह आगमन, पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक..
लिपिक कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन..