राज्यमंत्री पटेल ने सुनी समस्याए
दमोह – प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने दमोह स्थित ई-6 जटाशंकर कार्यालय पर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुन उनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
देवउठनी ग्यारस 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश
दमोह : राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने वर्ष 2024 के लिये तीन स्थानीय अवकाश घोषित किये गये थे। इसी के तहत 12 नवम्बर 2024 दिन मंगलवार को देवउठनी ग्यारस पर्व के लिये स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
यह स्थानीय अवकाश कोषागारों, उपकोषागारों एवं बैंकों को छोड़कर जिले में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थाओं में लागू होगा।
अवकाश होने के कारण मंगलवार 12 नवंबर को आयुष्मान कार्ड नही बनाये जायँगे..
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आगामी मंगलवार 12 नवंबर को स्थानीय अवकाश होने के कारण आयुष्मान कार्ड नहीं बनाये जायँगे। उन्होंने आमजन से कहा दी जा रही सूचना का विशेष ध्यान रखा जायें।


More Stories
दमोह-जबलपुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से दो स्कूली छात्राओं की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम..
दमोह में ‘सड़क से गौशाला’ अभियान को मिलेगी गति, एनएचएआई ने उपलब्ध कराया नया काउ लिफ्टर वाहन..
दमोह में त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, रावण दहन की 100वीं वर्षगांठ को भव्य बनाने की तैयारी..