दमोह : छिन्दवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में रहने वाले अज्ञात बालक की जिंदगी में एक बड़ा...
पुलिस
सब जेल हटा में चल रहे आर्ट ऑफ लिविंग के प्रिजन प्रोग्राम का हुआ समापन...
दमोह गत दिवस दमोह के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा पथरिया के ग्राम किंद्रहो में...
थाना तेंदूखेड़ा जिला दमोह पुलिस द्वारा क्स स्टेण्ड तेन्दूखेडा पर प्रतीक्षालय में दविश देकर धारा-25,27...
थाना हटा पुलिस ने किया हाई स्कूल में छात्र संवाद कर बताया यही वह सही...
चौकी नरसिंहगढ़ थाना दमोह देहात पुलिस द्वारा चोरी की घटना का खुलासा किया, 01 शातिर...
निदान कुंड से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया दमोह : 26 अगस्त 2024 जिले के सिंग्रामपुर के घने जंगल में लगभग 100 फीट की गहराई वाले निदान कुण्ड में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ टीम की प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में डीआरसी टीम ने लगातार रेस्क्यू कार्य किया और आज प्रात: 9 बजे के करीब सफलता मिली। व्यक्ति के शव को बड़ी कठिनाई से रस्सियों व स्ट्रेचर के सहारे सुरक्षित ऊपर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया । डिस्ट्रिक कमांडेंट होमगार्ड हर्ष जैन ने बताया 24 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति निदान कुंड, सिंग्रामपुर में डूब गया है। सूचना मिलते ही ही DRC जबेरा के टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, परंतु अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं किया जा सका। अगले दिन प्रातः 6 बजे जिला SDERF की टीम प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में रवाना हुई। कुंड तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण टीम के जवान अत्यंत दुर्गम रास्ते से रस्सियों के सहारे लगभग 100 फीट की गहराई में उतरे एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया। कुंड तक मोटर वोट पहुंचने का रास्ता न होने के कारण कांटों के माध्यम से सर्चिंग की गई किंतु अत्यधिक तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू कार्य में रात तक सफलता नहीं मिली। आज पुनः रेस्क्यू शुरू किया गया था प्रातः 9 बजे के आसपास रेस्क्यू कार्य में सफलता मिल गई। शव को ऊपर लाने में अत्यधिक कठनाइयों का सामना करना पड़ा तथा रस्सियों व स्ट्रेचर के सहारे शव को सुरक्षित ऊपर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू कार्य में लगी SDERF टीम में प्रभारी प्राची दुबे प्लाटून कमांडर के साथ सैनिक राहुल, रामकरण, ऋतुराज, रोहित, दिलीप, हरेंद्र, महफूज व विनोद शामिल रहे।
नपा कचरा वाहन का कांच फोड़ने पर विक्षिप्त युवक के पिता ने डलवाया नया कांच...
कानून और सांप्रदायिक सद्भाव दोनों बनाये रखना कानून की मंशा का पालन करना यह सर्वोच्च...
कोतवाली में पथराव करने वाले आरोपी हाजी शहजाद की करोड़ों की कोठी में चले बुल्डोजर...


