दमोह। जिला अस्पताल दमोह से 04 दिन की नवजात बच्च्ची की चोरी की सूचना सोशल...
Police
निदान कुंड से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला गया दमोह : 26 अगस्त 2024 जिले के सिंग्रामपुर के घने जंगल में लगभग 100 फीट की गहराई वाले निदान कुण्ड में एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ टीम की प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में डीआरसी टीम ने लगातार रेस्क्यू कार्य किया और आज प्रात: 9 बजे के करीब सफलता मिली। व्यक्ति के शव को बड़ी कठिनाई से रस्सियों व स्ट्रेचर के सहारे सुरक्षित ऊपर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया । डिस्ट्रिक कमांडेंट होमगार्ड हर्ष जैन ने बताया 24 अगस्त को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति निदान कुंड, सिंग्रामपुर में डूब गया है। सूचना मिलते ही ही DRC जबेरा के टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई, परंतु अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू कार्य नहीं किया जा सका। अगले दिन प्रातः 6 बजे जिला SDERF की टीम प्लाटून कमांडर प्राची दुबे के नेतृत्व में रवाना हुई। कुंड तक पहुंचने का रास्ता न होने के कारण टीम के जवान अत्यंत दुर्गम रास्ते से रस्सियों के सहारे लगभग 100 फीट की गहराई में उतरे एवं रेस्क्यू कार्य प्रारंभ किया। कुंड तक मोटर वोट पहुंचने का रास्ता न होने के कारण कांटों के माध्यम से सर्चिंग की गई किंतु अत्यधिक तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू कार्य में रात तक सफलता नहीं मिली। आज पुनः रेस्क्यू शुरू किया गया था प्रातः 9 बजे के आसपास रेस्क्यू कार्य में सफलता मिल गई। शव को ऊपर लाने में अत्यधिक कठनाइयों का सामना करना पड़ा तथा रस्सियों व स्ट्रेचर के सहारे शव को सुरक्षित ऊपर लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। रेस्क्यू कार्य में लगी SDERF टीम में प्रभारी प्राची दुबे प्लाटून कमांडर के साथ सैनिक राहुल, रामकरण, ऋतुराज, रोहित, दिलीप, हरेंद्र, महफूज व विनोद शामिल रहे।
दमोह : 25 अगस्त 2024 आबकारी विभाग दमोह द्वारा गत दिवस बलराम ढाबा के पीछे...
कोतवाली में पथराव करने वाले आरोपी हाजी शहजाद की करोड़ों की कोठी में चले बुल्डोजर...
अवैध शराब के विरूध्द हिण्डोरिया पुलिस की कार्यवाही, आरोपियो से जप्त की 450 लीटर अवैध...
दमोह। दीनाभाना कर्मचारी फैडरेशन मध्यप्रदेश दमोह के बेनर तले एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम दमोह...
नए कानून और नियमों को लोगों तक पंहुचाने पुलिस विभाग द्वारा जनसंवाद कर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणजनों...
दमोह–भीषण गर्मी में भीड़ को देखते हुए तेजगढ़ पुलिस कर्मियों ने रविवार को तेजगढ़ कस्बा...
दमोह कोतवाली पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बडी कार्यवाही, बोलेरो पिकअप में भरी 60...
दमोह : 07 मई 2024 तहसील पथरिया में ग्राम बांसाकला में 22 अप्रैल 2024 को हो रहे...


